देश की खबरें | आगरा : बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, एक छात्रा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक बस से टक्कर लगने पर साइकिल सवार आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी और दो बच्चे घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आगरा, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को एक बस से टक्कर लगने पर साइकिल सवार आठ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी और दो बच्चे घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे स्कूल से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी।

पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद के रहने वाले शिवशंकर का आठ साल का बेटा सौम्य दूसरी कक्षा में पढ़ता था और शुक्रवार दोपहर साइकिल से दो अन्य बच्चों को लेकर घर लौट रहा था कि तभी दूसरी तरफ से आ रही एक बस ने साइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, सौम्य की मौत हो गयी, जबकि घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया और बस में तोड़फोड़ की।

फतेहाबाद थाना निरीक्षक वीरेशपाल ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट