देश की खबरें | अग्निपथ योजना : न्यायालय ने लंबित याचिकाएं दिल्ली उच्च न्यायालय को स्थानांतरित कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उसके समक्ष लंबित सशस्त्र बलों में भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उसके समक्ष लंबित सशस्त्र बलों में भर्ती से जुड़ी केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने केरल, पंजाब एवं हरियाणा, पटना और उत्तराखंड उच्च न्यायालय से भी इस योजना के खिलाफ उनके यहां दायर सभी जनहित याचिकाओं को या तो दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने या फिर उन पर तब तक फैसला निलंबित रखने को कहा, जब तक दिल्ली उच्च न्यायालय अपना निर्णय नहीं कर लेता।

पीठ ने कहा, “हमारा विचार है कि जिन तीन रिट याचिकाओं को इस अदालत के समक्ष दायर किया गया है, उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए और संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत उनकी संख्या बदल दी जानी चाहिए। आमतौर पर हम याचिकाकर्ताओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में नए सिरे से जाने की आजादी देकर इन याचिकाओं का निपटारा कर देते, लेकिन हम याचिकाओं को वापस लेने और इन्हें नए सिरे से दायर करने की प्रक्रिया में होने वाली देरी से बचने के लिए यह कदम उठाने से परहेज कर रहे हैं।”

पीठ ने निर्देश दिया कि शीर्ष अदालत के न्यायिक रजिस्ट्रार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर तीनों रिट याचिकाओं के रिकॉर्ड दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायिक रजिस्ट्रार को स्थानांतरित करेंगे, ताकि याचिकाओं की संख्या बदली जा सके और संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के निर्देश के तहत इन्हें उचित पीठ के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सके।

सर्वोच्च अदालत ने कहा कि उसे इस तथ्य से अवगत कराया जा रहा है कि केरल, पटना, पंजाब एवं हरियाणा और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के समक्ष भी कई याचिकाएं दायर की गई हैं।

न्यायालय ने कहा, “ऐसे में यह निर्देश देना उचित होगा कि संबंधित मामले में भारत सरकार की ओर से पेश होने वाले वकील द्वारा प्रत्येक उच्च न्यायालय की कार्यवाही में वर्तमान आदेश की प्रति रिकॉर्ड पर रखी जाए।”

पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर करने वाले इन याचिकाकर्ताओं को या तो मौजूदा निर्देशों के तहत अपनी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष स्थानांतरित करने का विकल्प देंगे या फिर फिर वे दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित कार्यवाही में हस्तक्षेप कर अपनी दलीलें देने के लिए स्वतंत्र होंगे।

शीर्ष अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता द्वारा पहला विकल्प चुने जाने की सूरत में संबंधित उच्च न्यायालय में लंबित याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष उन याचिकाओं के साथ सुनवाई के लिए भेज दिया जाएगा, जो वहां विचाराधीन हैं या फिर मौजूदा आदेश के तहत स्थानांतरित की गई हैं।”

पीठ ने स्पष्ट किया कि अगर याचिकाकर्ता दूसरा रुख अपनाता है तो उच्च न्यायालय संबंधित याचिका को लंबित रखेंगे और उस अवधि में याचिकाकर्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष हस्तक्षेप करने के लिए स्वतंत्र होंगे, ताकि उन्हें वहां लंबित कार्यवाही के संबंध में अपनी दलीलें रखने का पूरा अवसर मिल सके।

शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले में इसके बाद दायर की जानी वाली याचिकाओं के संबंध में भी उच्च न्यायालयों द्वारा समान प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

पीठ ने कहा कि आदेश की प्रति रिकॉर्ड में उपलब्ध कराई जाए और सभी याचिकाकर्ता अपनी याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष स्थानांतरित करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय से संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी स्थानांतरित याचिकाओं के साथ-साथ उसके समक्ष लंबित याचिकाओं को जल्द निपटारे का आग्रह भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\