खेल की खबरें | अग्रवाल ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हार के लिए अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

मुंबई, एक अप्रैल पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हार के लिए अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

उमेश यादव (23 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। टिम साउथी (36 रन देकर दो विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में केकेआर ने रसेल की 31 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों से नाबाद 70 रन की पारी और सैम बिलिंग्स (23 गेंद में नाबाद 24, एक चौका, एक छक्का) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 90 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 14.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 26 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की ओर से राहुल चाहर ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए।

अग्रवाल ने तूफानी पारी खेलने वाले रसेल की भी सराहना की।

अग्रवाल ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। गेंद से शुरुआत में हमने अच्छी टक्कर दी लेकिन इसके बाद आंद्रे रसेल क्रीज पर उतरे और तूफानी बल्लेबाजी की। इसके लिए उसे श्रेय जाता है। हमने 50 रन के आसपास उनके चार विकेट चटका दिए थे लेकिन रसेल ने मैच हमारे से छीन लिया। हमारे लिए काफी सकारात्मक पक्ष रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह 170 के आसपास का स्कोर खड़ा करने वाला विकेट था। मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाए, कुछ विकेट आसानी से गंवाए। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में इस तरह के मुकाबले से अधिक समस्या नहीं होती। ’’

केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उन्होंने पंजाब किंग्स से इस तरह की वापसी की उम्मीद नहीं की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्तब्ध थे- हमने इस तरह की वापसी की उम्मीद नहीं की थी, विशेषकर पहले ही ओवर में विकेट गंवाने के बाद। लेकिन जब मैंने उन्हें अच्छी टाइमिंग के साथ रन बनाते हुए देखा तो सोचा कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं।’’

श्रेयस ने कहा कि टीम के अनुभवी स्पिनरों ने उनका काम आसान कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनरों ने मैदान पर मेरा काम आसान कर दिया। वे अपनी रणनीति के साथ उतरते हैं और टीम बैठक में वे पहले से ही अपनी योजनाएं तैयार रखते हैं। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।’’

रसेल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उसे इतनी असानी से बड़े शॉट खेलते हुए देखकर काफी राहत मिली। शानदार हिटिंग। उमेश के साथ मेरी बात हुई। उसे कहा कि उसकी उम्र बढ़ रही है लेकिन मैंने कहा कि वह और अधिक फिट और मजबूत हो रहा है। वह अभ्यास में कड़ी मेहनत कर रहा है। वह भूखा है और टीम को जिताना चाहता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड