खेल की खबरें | पहली बाजी जीतने के बाद दूसरी बाजी हारे आनंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फोरीस्ट पर जीत के साथ क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की शुरुआत की लेकिन दूसरे दौर में उन्हें मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा।
जगरेब, सात जुलाई पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फोरीस्ट पर जीत के साथ क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की शुरुआत की लेकिन दूसरे दौर में उन्हें मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाचची के खिलाफ तीसरे दौर में बाजी ड्रा करायी।
पिछले एक साल में पहली बार बोर्ड पर खेल रहे आनंद ने फोरीस्ट को सिसिलियन डिफेंस वाली बाजी में 54 चाल में हराया।
लेकिन वह दूसरे दौर में फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ अपना जादुई प्रदर्शन जारी नहीं रख पाये और कार्लो कान डिफेंस के मुकाबले में 48 चाल में हार गये।
ग्रैंडमास्टर नेपोमनियाचची के खिलाफ मुकाबले में आनंद ने 27 चाल में बाजी ड्रा करायी।
नेपोमनियाचची ने अपनी दोनों बाजियां जीती और तीसरी बाजी में ड्रा से वह पांच अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)