विदेश की खबरें | ट्रंप के शपथग्रहण के बाद पुतिन ने चिनफिंग के साथ ‘बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था’ पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों नेताओं ने व्यक्तिगत स्तर पर बहुत मजबूत संबंध विकसित किए हैं जिससे मास्को और बीजिंग के बीच संबंध बेहतर हुए हैं तथा 2022 में पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के बाद ये संबंध और भी घनिष्ठ हो गए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दोनों नेताओं ने व्यक्तिगत स्तर पर बहुत मजबूत संबंध विकसित किए हैं जिससे मास्को और बीजिंग के बीच संबंध बेहतर हुए हैं तथा 2022 में पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के बाद ये संबंध और भी घनिष्ठ हो गए हैं।

मॉस्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच चीन, रूसी तेल और गैस का एक प्रमुख ग्राहक तथा प्रमुख प्रौद्योगिकियों का स्रोत बन गया है।

चिनफिंग के साथ मंगलवार की बातचीत में पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस-चीन संबंध साझा हितों, समानता और पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं।

इस दौरान दोनों नेताओं ने उल्लेख किया कि उनके ये संबंध ‘‘आंतरिक राजनीतिक कारकों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय माहौल पर निर्भर नहीं हैं।’’

रूस के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, पुतिन ने चिनफिंग से कहा, ‘‘हम संयुक्त रूप से अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के विकास का समर्थन करते हैं और यूरेशिया तथा संपूर्ण विश्व में अविभाज्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं।’’

वहीं, चिनफिंग ने मॉस्को और बीजिंग के बीच घनिष्ठ सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ‘‘वैश्विक प्रणाली में सुधार और विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है’’।

हालाँकि किसी भी नेता ने टेलीविजन पर प्रसारित बातचीत के अंश में सीधे तौर पर ट्रंप का उल्लेख नहीं किया, लेकिन बातचीत का समय यह संकेत दे सकता है कि पुतिन और चिनफिंग नए अमेरिकी प्रशासन के साथ चर्चा में अपनी बातों में समन्वय करना चाहते हैं।

चीनी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ट्रंप से बात की थी और अमेरिका के साथ सकारात्मक संबंधों की उम्मीद जताई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू