जरुरी जानकारी | तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 224 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पहली तिमाही के नतीजों और महत्वपूर्ण व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा से पहले बुधवार को मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स करीब 224 अंक टूट गया।

मुंबई, 12 जुलाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पहली तिमाही के नतीजों और महत्वपूर्ण व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा से पहले बुधवार को मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स करीब 224 अंक टूट गया।

कारोबार के अंतिम घंटों में हुई बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 223.94 अंक या 0.34 प्रतिशत टूटकर 65,393.90 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक ने 65,320.25 के निचले स्तर और 65,811.64 के उच्चतम स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 19,384.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, मारुति, एचडीएफसी और टाटा स्टील में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले, टाइटन, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरकर बंद हुए।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी कंपनियों की आय में कमी की आशंका के कारण भारतीय सूचकांकों ने सीमित दायरे में कारोबार किया।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत चढ़कर 79.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 273.67 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 65,617.84 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 83.50 अंक या 0.43 प्रतिशत चढ़कर 19,439.40 पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\