जरुरी जानकारी | महामारी की तीसरी लहर के बाद फरवरी में नियुक्ति गतिविधियां तीन प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर के खत्म होने के साथ लगभग सभी उद्योगों में मजबूत वृद्धि होने से इस साल फरवरी पिछले महीने की तुलना में नियुक्ति गतिविधियों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 10 मार्च वैश्विक महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर के खत्म होने के साथ लगभग सभी उद्योगों में मजबूत वृद्धि होने से इस साल फरवरी पिछले महीने की तुलना में नियुक्ति गतिविधियों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘मॉनस्टर रोजगार सूचकांक’ के मुताबिक, फरवरी, 2022 में सालाना आधार पर प्रतिभाओं की मांग सात प्रतिशत बढ़ी। वहीं जनवरी, 2022 की तुलना में फरवरी में नियुक्ति गतिविधियां तीन प्रतिशत बढ़ गईं।

विविध उद्योगों में डिजिटलीकरण को अधिकाधिक अपनाने के साथ बीपीओ/आईटी क्षेत्र में 11 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई।

मॉनस्टर रोजगार सूचकांक, मॉनस्टर इंडिया का ऑनलाइन रोजगार गतिविधियों का मासिक आधार पर वृहद विश्लेषण करता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग सभी अनुभव स्तर के पेशेवरों की मांग निरंतर बनी हुई है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। सूचकांक में जिन भी शहरों में रोजगार संबंधी आंकड़ों पर नजर रखी जाती है, उनमें सभी जगह वृद्धि देखी गई।

दिल्ली 13 प्रतिशत के साथ रोजगार गतिविधियों में सबसे आगे रही। मुंबई में यह आठ फीसदी, अहमदाबाद में सात फीसदी, चेन्नई में सात फीसदी, हैदराबाद में छह फीसदी, कोयंबटूर में छह फीसदी, बेंगलुरु में छह फीसदी और जयपुर में छह फीसदी रहा।

मॉनस्टर डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेखर गरिसा ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी की तीसरी लहर के प्रभाव से सफलतापूर्वक बाहर आ चुकी है। अनेक उद्योगों और सभी शहरों में फरवरी में सुधार का चलन नजर आया है विशेषकर यात्रा और शिक्षा के क्षेत्र में।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू