खेल की खबरें | टी20 विश्व कप 2024 के बाद लगा कि पीसीबी ने मुझे नजरअंदाज कर दिया है: आमिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्हें ‘पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे’ द्वारा दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने पिछले साल के अंत में अपने संन्यास के पीछे का कारण संवाद की कमी बताया।

कराची, 23 अप्रैल पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्हें ‘पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे’ द्वारा दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने पिछले साल के अंत में अपने संन्यास के पीछे का कारण संवाद की कमी बताया।

आमिर और इमाद वसीम ने पिछले साल के टी20 विश्व कप में खेलने के लिए संन्यास से वापसी की थी लेकिन पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा और 2009 का चैंपियन सुपर आठ चरण में जगह बनाने में भी विफल रहा।

इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल दिसंबर में लगातार दिनों में संन्यास की घोषणा की।

आमिर ने एक टीवी चैनल पर कहा, ‘‘टी20 विश्व कप के बाद मुझे लगा कि पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे ने मुझे दरकिनार और नजरअंदाज कर दिया है। टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद किसी ने मेरे से बात तक नहीं की। किसी ने मुझे नहीं बताया कि मैं भविष्य की योजनाओं का हिस्सा हूं या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक समझदार व्यक्ति संकेतों को समझता है- यदि आप योजनाओं में नहीं हैं तो आपको अपने बारे में सोचना होगा। मैंने ठीक यही किया। मैंने अब अपना मन बना लिया है- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इससे पहले दिसंबर 2020 में 28 साल की उम्र में कोच मिस्बाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मुद्दों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

आमिर ने कहा कि जब पीसीबी ने उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए कहा तो उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने के अनुबंध को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया।

आमिर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने जितना कमाया उससे ज्यादा पैसा खर्च कर दिया। मैं अपने ट्रेनर के साथ यात्रा करता था और वो सारा खर्च मेरी जेब से होता था। लेकिन वो अलग मामला है।’’

सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू