देश की खबरें | डांट के बाद युवक ने बदला लेने के लिए नियोक्ता की पत्नी व किशोर बेटे की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ) दिल्ली के लाजपत नगर में 24 वर्षीय युवक ने बदला लेने के लिए अपने नियोक्ता की पत्नी और किशोर बेटे की उनके घर पर कथित रूप से हत्या कर दी, क्योंकि महिला ने उसे लगभग 40,000 रुपये का ऋण नहीं चुकाने के लिए सार्वजनिक रूप से डांटा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई ) दिल्ली के लाजपत नगर में 24 वर्षीय युवक ने बदला लेने के लिए अपने नियोक्ता की पत्नी और किशोर बेटे की उनके घर पर कथित रूप से हत्या कर दी, क्योंकि महिला ने उसे लगभग 40,000 रुपये का ऋण नहीं चुकाने के लिए सार्वजनिक रूप से डांटा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है और वह लाजपत नगर बाजार में कुलदीप सेवानी की कपड़ों की दुकान में सहायक के तौर पर काम करता था। कुमार कपड़ों की ढुलाई भी करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार के हाजीपुर का निवासी है और उसे उत्तर प्रदेश में रेलवे पुलिस ने ट्रेन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले पुलिस को संदेह था कि वह घरेलू सहायक है।

घटना तब प्रकाश में आई जब बुधवार रात 9.43 बजे लाजपत नगर-1 निवासी कुलदीप सेवानी ने पीसीआर को कॉल की।

पुलिस के अनुसार, सेवानी ने बताया कि उनकी पत्नी रुचिका (42) और 14 वर्षीय बेटा फोन नहीं उठा रहे हैं और उनके घर की सीढ़ियों पर खून के धब्बे हैं।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने कहा, ‘‘पीसीआर वाहन और जांच दल मौके पर पहुंचे जहां घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। घर की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खून के धब्बे मिले।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। रुचिका और उसके बेटे के शव घर के अंदर से बरामद किए गए।’’

तिवारी ने बताया कि महिला का शव शयनकक्ष में मिला जिसका गला रेता हुआ था और बेटे का शव स्नानगृह से बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मुकेश पिछले तीन-चार वर्षों से परिवार के साथ उनकी दुकान पर काम कर रहा था और उसका उनके घर में आना-जाना था, क्योंकि परिवार अपने उत्पादों को घर के गोदाम में रखता था।

लाजपत नगर बाजार की दुकान में वह कुलदीप और रुचिका की सहायता करता था तथा उनके चालक के रूप में भी काम करता था।

उन्होंने बताया कि हालांकि वह लाजपत नगर की दुकान में सहायक के रूप में कार्यरत था, लेकिन वह कुलदीप और रुचिका के लिए चालक के तौर पर भी सहायता करता था।

डीसीपी ने कहा, ‘‘कुलदीप और रुचिका मिलकर दुकान चलाते थे और उनका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था।’’

जांच से जुड़े पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया वारदात बुधवार शाम साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे के बीच हुई। दिन के समय महिला ने मुकेश को किसी बात पर डांटा था, जिसका बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने पहले महिला की गला रेतकर हत्या की और उसके बाद लड़के को भी मार डाला।’’

एक सूत्र ने बताया कि मुकेश अपने नियोक्ता से 40,000 रुपये से अधिक उधार लेने तथा ठीक से काम न करने तथा बार-बार छुट्टी लेने के कारण डांट खाने के कारण दबाव में था।

सूत्र ने बताया, "मुकेश अपनी सगाई के लिए आठ दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था, लेकिन 25 दिन बाद भी वह वापस नहीं लौटा। कुछ दिन पहले वापस आने पर उसने फिर से पैसे और अतिरिक्त छुट्टी की मांग की, जिसके कारण उसके नियोक्ताओं कुलदीप और रुचिका के साथ उसका झगड़ा हो गया।"

पुलिस ने बताया कि दम्पति ने उसके अनियमित व्यवहार के लिए उसे डांटा तथा मांग की कि वह उधार लिए गए पैसों के साथ-साथ उसे दिए गए दो मोबाइल फोन भी लौटा दे।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को जब कुलदीप अपनी दुकान पर था, तो मुकेश ने उससे कहा कि वह कपड़ा लेने के लिए घर के गोदाम जा रहा है लेकिन इसके बजाय उसने एक धारदार हथियार हासिल किया और सीधे घर पहुंच गया।

डीसीपी ने कहा, "उसने घंटी बजाई और रुचिका से कहा कि उसे गोदाम से सामान लेना है। अंदर घुसते ही उसने कथित तौर पर हथियार से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उसका 14 वर्षीय बेटा नीचे आया तो बाथरूम के पास छिपे मुकेश ने उस पर भी हमला कर दिया और मौके से भाग गया।"

स्थानीय पुलिस की सहायता से मुकेश को उत्तर प्रदेश में एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद कई टीम गठित की गईं और आरोपी की तस्वीर अन्य राज्यों की पुलिस व रेलवे पुलिस के साथ साझा की गई।

उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुकेश ने घर को बाहर से बंद कर दिया और अपना सामान लेकर भाग गया।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी निगरानी के जरिए मुकेश का पता लगाया गया और उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस ने उसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह बिहार की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी को पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी के लिए दिल्ली लाया जाएगा। हम आस-पास के स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने भागने से पहले घर से कहीं कोई कीमती सामान तो नहीं चुराया।’’

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

जंगपुरा से विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने इलाके का दौरा किया और कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की।

विधायक ने कहा, ‘‘जब मुझे घटना के बारे में सूचना मिली तो मैंने पुलिस उपायुक्त और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त कल रात से लगे हुए हैं और आरोपी को रात में ही पकड़ लिया गया। हर पहलू की गहन जांच होनी चाहिए।’’

स्थानीय लोग सेवानी के घर के पास जुटने लगे, ऐसे में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

स्थानीय निवासी सुनील वर्मा ने कहा, ‘‘मैं पार्क के दूसरी ओर रहता हूं और जब मैंने सुना कि यहां एक हत्या हुई है तो चला आया। बाद में मुझे पता चला कि इस परिवार की कुर्ते की दुकान थी और पिछले 10-15 वर्षों से यहां रह रहा था। दुकान काफी पुरानी थी। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी