खेल की खबरें | बारिश के बाद फ्रेंच ओपन में दिखी उलटफेर की बौछार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन खेल प्रभावित रहा तथा आयोजकों को मैच देर रात तक करवाने के लिए प्रत्येक कोर्ट पर दूधिया रोशनी लगानी पड़ी।

बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन खेल प्रभावित रहा तथा आयोजकों को मैच देर रात तक करवाने के लिए प्रत्येक कोर्ट पर दूधिया रोशनी लगानी पड़ी।

स्टर्न्स को अपनी बारी के लिए पूरे दि इंतजार करना पड़ा लेकिन यह मैच जब रात नौ बजे के बाद शुरू हुआ तो इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने ठंड, नमी और धीमी परिस्थितियों से अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया तथा 17 फोरहैंड विनर्स लगाकर कसाटकिना को 7-5, 6-2 से हराया।

पूरे दिन भर में 55 मैच खेले गए जिनमें अंतिम मैच रात एक बजे के बाद समाप्त हुआ। इस मैच में रूस की 17 वर्ष की खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां 19वीं वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका को 6-3, 3-6, 7-5 से हराया। ​​

एंड्रीवा का अगला मुकाबला स्टर्न्स से होगा, जिसमें विजेता रहने वाली खिलाड़ी पहली बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचेगी।

महिला वर्ग में जिन अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा उनमें 2017 की चैंपियन और यहां नौवीं वरीय येलेना ओस्टापेंको भी शामिल हैं जिन्हें डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने 7-6 (4), 4-6, 6-3 से पराजित किया।

इस टूर्नामेंट में 11वीं वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिन्स सर्बियाई क्वालीफायर ओल्गा डैनिलोविच से 6-7 (3), 7-5, 6-4 से हार गईं जबकि 23वीं वरीय अन्ना कालिंस्काया को बियांका एंड्रीस्कू ने 1-6, 7-5, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष वर्ग में उलटफेर का शिकार बनने वाले खिलाड़ियों में 25वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो और 31वें वरीय मारियानो नवोन शामिल हैं। टियाफो को उनके मित्र डेनिस शापोवालोव ने 6-7 (4), 6-4, 6-2, 6-4 ने पराजित किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\