जरुरी जानकारी | प्रधानमंत्री के बयान के बाद उद्योगतियों ने कहा, उद्योग जगत को उम्मीदों पर खरा उतरना होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा और सज्जन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उद्योग जगत को उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। प्रधानमंत्री ने भारत की वृद्धि, राष्ट्र की प्रगति और देश की छवि को दुनिया में बेहतर बनाने में निजी क्षेत्र की भूमिका की सराहना की है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा और सज्जन जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उद्योग जगत को उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। प्रधानमंत्री ने भारत की वृद्धि, राष्ट्र की प्रगति और देश की छवि को दुनिया में बेहतर बनाने में निजी क्षेत्र की भूमिका की सराहना की है।

महिंद्रा और जिंदल दोनों ने मोदी की बातों को उद्योग जगत के लिये काफी उत्साहजनक बताया जो देश में संपत्ति और रोजगार सृजित कर रहा है।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘महामारी के कारण निजी उपक्रम इस समय नाजुक स्थिति में है, ऐसे में प्रोत्साहन के शब्द स्वागतयोग्य हैं। अब हमें प्रदर्शन और कामकाज दोनों क्षेत्रों में उम्मीदों पर खरा उतरना है।’’

महिंद्रा, मोदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में ये बातें कही। प्रधानमंत्री ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र जरूरी है लेकिन साथ ही निजी क्षेत्र की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

निजी उपक्रमों की वकालत करते हुए मोदी ने कहा था कि भारत की युवा आबादी की क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और हर किसी को अवसर मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने दूरसंचार और दवा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में आज निजी क्षेत्र की सुदृढ़ रूप से मौजूदगी है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को मदद मिली है, आज एक गरीब व्यक्ति भी स्मार्टफोन उपयोग कर रहा है और मोबाइल पर बात करने का खर्चा बहुत कम है तथा इसका कारण प्रतिस्पर्धा है।

इसी प्रकार, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह पहली बार है, जब हमारे देश के प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से भारतीय उद्यमियों के लिये सम्मान व्यक्त किया है। यह उस समुदाय के लिये काफी उत्साह बढ़ाने वाला है जो देश में संपत्ति और रोजगार सृजित कर रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत को राष्ट्रीय प्रगति और दुनिया में देश की छवि को बेहतर बनाने में निजी क्षेत्र की भूमिका पर गर्व है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\