देश की खबरें | अगले लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र के साथ उप्र में भी सत्ता से हट जाएगी भाजपा सरकार: शिवपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के फौरन बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार सत्ता से हट जाएगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

बलिया (उप्र), 19 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के फौरन बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार सत्ता से हट जाएगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

यादव ने जिले के सहतवार कस्बे में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र की भाजपा सरकार (सत्ता से) हट जाएगी। जैसे ही केन्द्र में भाजपा की सत्ता खत्म होगी, उत्तर प्रदेश की सरकार भी 2027 के पहले (सत्ता से) हट जाएगी। उसके बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

यादव ने नौजवानों का भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सड़क पर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ''अब चाहे जेल जाना पड़े, आंदोलन करना पड़े या धरना देना पड़े...बेईमान और झूठे लोगों को अब सत्ता से बाहर करना है।''

पूर्व मंत्री ने कहा, ''अभी हम थके या टूटे नहीं हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अब जनता का उत्पीड़न किया तो हम तलवार व ढाल बन कर जनता की मदद करेंगे। आज ऐलान करने आया हूं कि अब संघर्ष होगा। इसकी शुरुआत बलिया से ही होगी।''

उन्होंने कहा, ''पिछले साल दिसंबर में मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में जनता ने भाजपा सरकार और उसके बड़बोले मंत्रियों को जवाब दे दिया है। हम ऐलान करते हैं कि भाजपा सरकार के मंत्रियों को अब सिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।''

यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने गरीबों को पांच-पांच किलोग्राम चावल देकर 'भिखारी' बना दिया है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने झूठ बोल कर भगवान राम के नाम पर देश व प्रदेश की जनता को केवल ठगने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा, ''भगवान राम के नाम पर झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन भाजपा ने भगवान राम के नाम पर झूठ बोला। भाजपा सरकार ने नौ साल में किए गए किसी वायदे को पूरा नहीं किया। थाने से लेकर तहसील एवं सरकारी कार्यालय में बगैर रिश्वत के कोई कार्य नहीं हो रहा है।''

यादव ने कहा कि जनता सपा की पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड