देश की खबरें | कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद घाटी में तापमान में आई गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर का पूर्वानुमान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 13 दिसंबर कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने के एक दिन बाद शुक्रवार को पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर शीतलहर का पूर्वानुमान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और कुछ मैदानी इलाकों में बर्फबारी के बाद घाटी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि इसकी पिछली रात यह शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसकी पिछली रात यह शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियसस नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में बृहस्पतिवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और यहां रात्रि तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इसकी पिछली रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

कश्मीर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग और सोनमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज और जोजिला के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

उन्होंने बताया कि शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों के साथ-साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपुरा के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है तथा अगले चार दिनों के दौरान कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड