विदेश की खबरें | इंग्लैंड में कोविड-19 लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जॉनसन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में कोविड-19 लॉकडाउन के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने के बीच लोगों से वायरस बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की सोमवार को अपील की। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के संपर्क में आने के कारण जॉनसन खुद भी पृथक-वास में चले गए हैं।

लंदन, 19 जुलाई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में कोविड-19 लॉकडाउन के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने के बीच लोगों से वायरस बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की सोमवार को अपील की। इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के संपर्क में आने के कारण जॉनसन खुद भी पृथक-वास में चले गए हैं।

जॉनसन ने वायरस के डेल्टा स्वरूप के बेहद संक्रामक होने को लेकर भी जनता को आगाह किया, जिसके कारण देश में संक्रमण की दर ऊंची बनी हुई है।

सरकार ने लॉकडाउन को समाप्त करने के चौथे एवं अंतिम कदम के तौर पर कोविड-19 संबंधी प्रतिबंध पूरी तरह हटा लिए गए हैं। इसके बजाए लोगों को भीड़ से बचने और मास्क पहनने समेत कोविड से बचाव के लिए व्यक्तिगत तौर पर निर्णय लेने पर जोर दिया गया है।

जॉनसन ने ट्विटर पर साझा किए वीडियो संदेश में कहा, '' हम बड़े स्तर पर प्रतिबंधों को हटा रहे हैं जो उचित समय है। अगर अभी ऐसा नहीं करते तो हमें शरद ऋतु और सर्दियों के महीने में सबकुछ खोलना पड़ेगा और तब वायरस को ठंड के कारण फायदा होगा।''

उन्होंने कहा, ''अगर अभी हम ऐसा नहीं करते तो हमे खुद से पूछना पड़ता कि हम कब इसे खोल पाते? यह सही समय है लेकिन हमें पूरी तरह सावधान रहना होगा क्योंकि हमें यह याद रखना है कि दुर्भाग्य से वायरस अब भी हमारे आसपास मौजूद है। मामले बढ़ रहे हैं, हम वायरस के डेल्टा स्वरूप के व्यापक प्रसार को देख सकते हैं।''

प्रधानमंत्री ने लोगों से आगे आकर टीके की खुराक लेने की भी अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी