WI Beat NZ, 26 Match T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज से हार के बाद हताश न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने दिया बड़ा बयान, कहा- टी20 ‘चूहे बिल्ली का खेल’

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए. इससे मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

तारोबा (त्रिनिदाद): वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजों का जल्दी इस्तेमाल करने का केन विलियमसन का दांव उनकी टीम के लिए उलटा पड़ गया, जिससे न्यूजीलैंड के कप्तान ने आधुनिक टी20 को ‘बिल्ली और चूहे का खेल’ करार दिया. मैच के 18वें ओवर तक ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 16 रन पर तीन विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (चार ओवर में 27 रन पर दो विकेट) के ओवर खत्म हो गए और विलियमसन को आखिरी दो ओवरों के लिए मध्यम तेज गेंदबाज डेरिल मिशेल और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर पर निर्भर रहना पड़ा.

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए. इससे मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया. How To Watch BAN vs NED, 27th Match Live Streaming: आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

विलियमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (मिशेल और सेंटनर) जो भी ओवर फेंके, उस पर रन बनने वाले थे. आपको इस तरह की चीजों से निपटना होता है.’’ उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आजकल जो टीमें काफी गहराई तक बल्लेबाजी कर रही हैं...आप हमेशा बिल्ली और चूहे का खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होने कहा, ‘‘ मुख्य तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल जल्दी करना अच्छा फैसला था लेकिन हमें इसका फायदा नहीं हुआ.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड