विदेश की खबरें | कीव पर घातक मिसाइल हमले के बाद जेलेंस्की ने की रूस पर अधिक दबाव बनाने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मंगलवार सुबह कीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया गया हमला इस वर्ष राजधानी पर हुआ सबसे घातक हमला है। इस हमले में 28 लोग मारे गए और 142 अन्य घायल हो गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मंगलवार सुबह कीव पर ड्रोन और मिसाइल से किया गया हमला इस वर्ष राजधानी पर हुआ सबसे घातक हमला है। इस हमले में 28 लोग मारे गए और 142 अन्य घायल हो गए।

जेलेंस्की ने राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्रेई यरमक और आंतरिक मंत्री इगोर क्लिमेंको के साथ बृहस्पतिवार सुबह कीव के सोलोमिंस्की जिले में स्थिति इमारत का दौरा किया और वहां हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर अपने संदेश में लिखा, ‘‘यह हमला दुनिया को यह दिखाता है कि कि रूस युद्धविराम को स्वीकार नहीं करता और हत्या का विकल्प चुनता है।’’

उन्होंने साथ ही रूस पर दबाव डालने के लिए तैयार यूक्रेन के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 440 से अधिक ड्रोन और 32 मिसाइलें दागीं जो 24 फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तत्काल 30 दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव को प्रभावी रूप से अस्वीकार कर दिया है। रूस ने यूक्रेन के लामबंदी संबंधी प्रयास को रोकने तथा पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने की शर्त रखी है।

हाल के हफ़्तों में रूस ने शहरी रिहायशी इलाकों पर लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं। लेकिन बुधवार को पुतिन ने इस बात से इनकार किया कि उनकी सेना ने ऐसे ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमले ‘‘सैन्य ठिकानों पर थे, रिहायशी इलाकों पर नहीं।’’

पुतिन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के संवाददाताओं से कहा कि वह जेलेंस्की के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, साथ ही उन्होंने यह आरोप दोहराया कि जेलेंस्की का कार्यकाल पिछले वर्ष समाप्त हो गया है इसलिए यूक्रेनी नेता ने वैधता खो दी है। वहीं यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों ने इस आरोप को खारिज किया है।

एपी शोभना मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\