ताजा खबरें | साल 2014 के विस चुनाव के बाद भाजपा के समर्थन की घोषणा उद्धव को अलग करने के लिए की थी: पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भगवा गठबंधन से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली (अविभाजित) शिवसेना को दूर करने के लिए भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी और यह कदम सफल साबित हुआ।

मुंबई, 22 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भगवा गठबंधन से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली (अविभाजित) शिवसेना को दूर करने के लिए भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी और यह कदम सफल साबित हुआ।

अमरावती में मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से बात करते हुए, पवार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य भाजपा को सत्ता से दूर रखना था।

उस समय भाजपा के साथ उनके गुप्त संबंधों की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, “भाजपा के साथ जाने की मेरी कभी कोई योजना नहीं थी। मैं 2014 के विधानसभा चुनावों के बाद उसे सत्ता से दूर रखना चाहता था। मैंने केवल भाजपा को राकांपा का समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं किया।”

पवार ने कहा, “योजना धीरे-धीरे शिवसेना को भाजपा से अलग करने की थी। मैं इसमें सफल रहा। अब मैं और उद्धव ठाकरे राज्य में एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के हाथों में सत्ता देना देश के हित में नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनाव में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा ने 122 सीट जीती थीं और 144 के बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे थी। कई दशकों से सहयोगी रहे भाजपा और अविभाजित शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था।

सरकार गठन को लेकर गतिरोध के बीच, उस समय पवार ने कहा था कि राकांपा भाजपा को बिना शर्त समर्थन देगी। एक महीने बाद शिवसेना देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल हो गई लेकिन दोनों सहयोगियों के बीच कई मुद्दों पर विवाद जारी रहा।

2019 के चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला, लेकिन मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिए साझा करने को लेकर असहमति के बाद दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए। उसके बाद से दोनों दल साथ नहीं आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट