खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने 575 रन पर पारी घोषित करने के बाद बांग्लादेश के चार विकेट झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट को सात विकेट से जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन खिलाड़ियों ने शतक जड़े।  टोनी डि जॉर्जी ने 177 जबकि वियान मुलडर ने नाबाद 105 रन का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच के पहले दिन 106 रन बनाये थे। बांग्लादेश के वामहस्त स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने 198 रन देकर पांच विकेट लिये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी गेंदबाज का अच्छा साथ नहीं मिला।

दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट को सात विकेट से जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन खिलाड़ियों ने शतक जड़े।  टोनी डि जॉर्जी ने 177 जबकि वियान मुलडर ने नाबाद 105 रन का योगदान दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच के पहले दिन 106 रन बनाये थे। बांग्लादेश के वामहस्त स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने 198 रन देकर पांच विकेट लिये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी गेंदबाज का अच्छा साथ नहीं मिला।

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 307 रन से की।

दिन की शुरुआत में डी जॉर्जी और डेविड बेडिंघम को बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने कोई परेशानी नहीं हुई। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का अच्छा इस्तेमाल किया।

श्रृंखला के पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले ताइजुल ने पांच रन के अंदर तीन विकेट चटका कर बांग्लादेश को मैच में वापस लाने की कोशिश की। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 386 रन से पांच विकेट पर 391 रन हो गया।

ताइजुल ने बेडिंघम को बोल्ड कर 59 रन की उनकी पारी को खत्म करने के बाद डी जॉर्जी को पगबाधा किया। उन्होंने विकेटकीपर काइल वेरनिन को खाता खोले बिना चलता कर बांग्लादेश की वापसी की उम्मीदे बढ़ा दी।

तेज गेंदबाज नाहिद राणा (83 रन पर एक विकेट) ने रयान रिकेलटन (12) को विकेटकीपर महिदुल इस्लाम के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका की परेशानी और बढ़ा दी लेकिन मुलडर और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 68) ने सातवें विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

मुलडर ने 150 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने पारी घोषित कर दी।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे कैगिसो रबाडा ने इसके बाद अपने शुरुआती तीन ओवर में शदमन इस्लाम और जाकिर हसन को पवेलियन की राह दिखाई। इस्लाम खाता नहीं खोल सके जबकि हसन ने दो रन बनाये।

डेन पीटरसन ने महमुदुल हसन (10) तो वहीं केशव महाराज ने रात्रि प्रहरी हसन महमूद को आउट कर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।

स्टंप्स के समय मोमिनुल हक छह जबकि कप्तान नजमुल हसन शंटों चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू