देश की खबरें | कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आजाद की जम्मू में रविवार को होने वाली पहली जनसभा की तैयारी पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस से करीब पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद रविवार को जम्मू से नयी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। वह अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करेंगे।

जम्मू, तीन सितंबर कांग्रेस से करीब पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद रविवार को जम्मू से नयी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। वह अपनी पार्टी की पहली इकाई स्थापित करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जम्मू में आजाद की पहली जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

पूर्व मंत्री जी.एम.सरूरी ने बताया कि रविवार की सुबह दिल्ली से जम्मू आने पर आजाद का भव्य स्वागत किया जाएगा और वह जुलूस के रूप में सैनिक कॉलोनी स्थित जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि सरूरी उन नेताओं में हैं जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

संभावना है कि 73 वर्षीय आजाद इस जनसभा में अपनी राजनीतिक पार्टी गठित करने की घोषणा करेंगे।

आजाद के समर्थन में पूर्व उप मुख्यमंत्री, आठ पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, नौ विधायक और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों और जमीनी कार्यकर्तओं ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

आजाद के स्वागत में जम्मू हवाई अड्डे से जनसभा स्थल तक जाने वाली सड़क पर और सतवारी चौक पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। जनसभा स्थल पर करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

सरूरी पिछले एक सप्ताह से जनसभा की तैयारियों में व्यस्त थे। उन्होंने ‘पीटीआई-’से कहा, ‘‘ जिन लोगों ने आजाद के समर्थन में इस्तीफा दिया है, वे सभी जनसभा में मौजूद रहेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\