जरुरी जानकारी | राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 रुपये के पार, लगातार दसवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी के चलते राजस्थान के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी के चलते राजस्थान के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 32 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

इसके अलावा ब्रांडेड पेट्रोल, जिस पर अधिक कर लगाया जाता है, की कीमत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 100.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.35 रुपये है।

वैट जैसे स्थानीय करों और माल भाड़े के आधार पर ईंधन की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

देश में राजस्थान पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) वसूलता है, जबकि इसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान है।

मध्य प्रदेश में 33 प्रतिशत के साथ ही 4.5 रुपये लीटर का कर और पेट्रोल पर एक प्रतिशत उपकर लगाया जाता है। डीजल पर कर 23 फीसदी और तीन रुपये प्रति लीटर तथा एक फीसदी उपकर है।

कीमतों में गुरुवार को बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 89.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.27 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 96.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.32 रुपये प्रति लीटर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम