पंजाब की झांकी सार्वजनिक होने पर मान ने जाखड़ पर किया प्रहार, सफेद झूठ बोलने का लगाया आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के इस दावे को झूठा करार दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी में मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें लगाना चाहती थी।

Bhagwant Mann

चंडीगढ़, 5 जनवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के इस दावे को झूठा करार दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी में मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें लगाना चाहती थी. पंजाब सरकार द्वारा सौंपी गई झांकी की डिजाइन रक्षा मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक किये जाने और इसमें मान तथा आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की तस्वीरें नहीं होने के बाद आप ने भाजपा पर यह प्रहार किया है.

मान ने एक बयान में जाखड़ से पूछा, ‘‘अब आप पंजाबियों का सामना कैसे करेंगे?’’ उन्होंने भाजपा नेता पर ‘सफेद झूठ’ बोलने और शर्मनाक बयान देने का आरोप भी लगाया. जाखड़ ने पिछले हफ्ते मान पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य की झांकी को शामिल नहीं करने का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था. जाखड़ ने आरोप लगाया था कि आप सरकार ने झांकी में मान और केजरीवाल की तस्वीरें लगाने पर जोर दिया था जिस कारण इसे गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया.

जाखड़ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘आप सरकार इस बात पर अड़ी थी कि झांकी में केजरीवाल और मान की तस्वीरें होनी चाहिए, जिसकी ‘प्रोटोकॉल’ के अनुसार अनुमति नहीं है. पंजाब की झांकी को अस्वीकार करने का यह एक कारण था.’’ मान ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि अगर जाखड़ अपने आरोप साबित कर दें तो वह राजनीति छोड़ देंगे. मान ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में दावा किया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पंजाब विरोधी भावना के कारण राज्य की झांकी को खारिज किया, लेकिन जाखड़ केंद्र सरकार के कदम को झूठे आधार पर उचित बता रहे हैं.

मान ने कहा कि जाखड़ ने यह कहकर राज्य के लोगों को गुमराह किया कि राज्य सरकार की झांकी में मान और केजरीवाल की तस्वीरें थीं, लेकिन यह उनकी कोरी कल्पना मात्र थी. मान ने आरोप लगाया कि दुर्भाग्य से जाखड़ जैसे नए ‘भक्त’ राज्य के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज करके मोदी सरकार के मनमाने कदमों को आंख मूंदकर सही ठहरा रहे हैं. मान ने कहा कि अब रक्षा मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झांकी में कोई तस्वीर नहीं थी, जिससे जाखड़ के झूठ का पर्दाफाश हो गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

मुंबई मेगा ब्लॉक 26 अप्रैल: कल हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सेंट्रल लाइन पर राहत; सफर से पहले पढ़ें पूरी डिटेल

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट