देश की खबरें | मुर्मू की जीत के बाद भाजपा ने ‘अभिनदंन यात्रा’ निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा और ढोल-नगाड़े लेकर जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक बड़ी संख्या में तिरंगा झंडा और ढोल-नगाड़े लेकर जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए।

भाजपा की दिल्ली इकाई ने अपने 14 पंत मार्ग स्थित कार्यालय से ‘अभिनंदन यात्रा’ निकाली, जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजपथ की ओर मार्च किया। कुछ कार्यकर्ता नारे लगाते नजर आये और कुछ ने तख्तियां पकड़ी हुई थीं, जिनमें मुर्मू और राष्ट्रपति भवन की तस्वीरें थीं।

मुर्मू ने एक तरफा मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को शिकस्त दी है। उन्होंने देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा है।

यात्रा दिल्ली भाजपा मुख्यालय से शुरू हुई, राष्ट्रीय ध्वज लहराते और तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे लिए पार्टी के कई कार्यकर्ता उत्साह के साथ चल रहे थे, जबकि अन्य ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी, हर्षवर्धन ने भी वाहन पर सवार होकर 'अभिनंदन यात्रा' में हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में रोड शो निकाला गया ताकि यातायात व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च पंत मार्ग से अशोक रोड, पटेल चौक, रफी मार्ग से गुजरा। उन्होंने बताया कि यात्रा की अनुमति सिर्फ विजय चौक तक थी।

पूर्वोत्तर के विभिन्न भाजपा शासित राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों के कई सदस्यों ने अपनी पारंपरिक आदिवासी पोशाक पहन रखी थी।

मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह में शामिल रोमियो ने कहा, ‘‘हम यहां उन नेताओं का स्वागत करने के लिए हैं, जो रोड शो में हिस्सा ले रहे हैं। यह अगले राष्ट्रपति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है जो आदिवासी समुदाय से पहली राष्ट्रपति होंगी।”

यात्रा की वजह से लुटियंस दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात बाधित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट