देश की खबरें | छेड़छाड़ के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने और उसके रिश्तेदारों द्वारा धमकाने के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर (उप्र), 10 अक्टूबर बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने और उसके रिश्तेदारों द्वारा धमकाने के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को 15 साल की किशोरी पंखे से लटकी मिली।

पुलिस ने पोक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 354, 452 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सात ज्ञात और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक 8 अक्टूबर को लड़की के सहपाठी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत के अनुसार पीड़िता ने घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को डांटने का वादा किया।

शिकायत में कहा गया है कि बाद में शाम को आरोपी 15 अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के अनुसार अगले दिन स्कूल में आरोपी ने फिर पीड़िता के साथ बदसलूकी की और उसे धमकाया।

पुलिस ने कहा कि इससे व्यथित लड़की ने अपने घर में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट