देश की खबरें | मोदी के बारे में मलिक के बयान के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘घमंडी’ कहे जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि ‘क्या मलिक के बयान सच हैं’।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘घमंडी’ कहे जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि ‘क्या मलिक के बयान सच हैं’।

खड़गे ने ट्विटर पर मलिक का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया, जिसमें वह हरियाणा के चरखी दादरी में एक समारोह को संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में मलिक को कहते सुना जा सकता है कि जब वह किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने गये थे तो वह (मोदी) ‘घमंड में’ थे और पांच मिनट में उनका झगड़ा हो गया।

वीडियो में मलिक यह दावा करते हुए भी सुने जा सकते हैं कि मोदी यह बात स्वीकार करने को तैयार नहीं थे कि पिछले साल केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान उनकी वजह से मारे गये। मलिक के अनुसार प्रधानमंत्री ने उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने को कहा।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा, ‘‘मेघालय के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक ऑन रिकॉर्ड यह कहते सुने जा सकते हैं कि किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ‘घमंड में’ थे और गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को ‘पागल’ (मैड) कहा। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग एक दूसरे के लिए इस तरह अवमानना के साथ बोल रहे हैं।’’

खड़गे ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, क्या यह सच है?’’

मलिक को वीडियो में यह भी कहते सुना जा सकता है कि जब वह शाह से मिले तो उन्होंने कहा ‘‘लोगों ने उनकी (मोदी की) अकल खराब कर रखी है।’’

कांग्रेस ने भी ट्विटर हैंडल पर मलिक के बयान साझा किये और आरोप लगाया कि मोदी के अहंकार की वजह से इतने किसान मारे गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Smart Kitchen Strategy: गैस की बचत और ज्यादा मुनाफा, बिना LPG के बनने वाले इन फूड आइटम्स से बचाएं रेस्टोरेंट के हजारों रुपये

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

\