खेल की खबरें | फाइनल में जगह बनाने के बाद पंड्या ने खिलाड़ियों की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

कोलकाता, 24 मई गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

रॉयल्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने डेविड मिलर (नाबाद 68) और पंड्या (नाबाद 40) के बीच चौथे विकेट की 106 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मिलर ने 38 गेंद की अपनी तेजतर्रार पारी में पांच छक्के और तीन चौके मारे। उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पंड्या ने 27 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े। टाइटंस की ओर से शुभमन मिल (35) और मैथ्यू वेड (35) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

रॉयल्स ने जोस बटलर (89) और कप्तान संजू सैमसन (47) की उम्दा पारियों से छह विकेट पर 188 रन बनाए थे।

पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि टीम में शामिल सभी 23 खिलाड़ी अलग हैं। वे सभी अलग तरह की चीजें मुकाबले में लेकर आते हैं। मैंने मिलर से सिर्फ इतना कहा कि अगर आपके आसपास अच्छे लोग हैं तो आपको अच्छी चीजें मिलती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख सकता हूं कि जो खिलाड़ी अंतिम एकादश में शामिल नहीं हैं वे भी चाहते हैं कि टीम अच्छा प्रदर्शन करे। राशिद ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मुझे मिलर पर अधिक गर्व है। मैंने उसे कहा कि खेल का सम्मान करना चाहिए। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हमने गलती कर दी थी और यहां चाहते थे कि खेल का सम्मान करें। हम दोनों ही मैच को खत्म करना चाहते थे।’’

रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने कहा कि वह स्कोर से खुश थे लेकिन मैच में टॉस की भूमिका अहम रही।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कोर से खुश था। विकेट पर बल्लेबाजी उतनी आसान नहीं थी। गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, पावरप्ले में स्विंग मिल रही थी। कुछ गेंद रुककर आ रही थी और उछाल भी समान नहीं था। भाग्यशाली था कि पावरप्ले में कुछ रन बना पाया। इस तरह के हालात में यह स्कोर शानदार था।’’

सैमसन ने कहा, ‘‘दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। भाग्य और टॉस की भूमिका अहम रही। लेकिन उन्हीं चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट