देश की खबरें | भूस्खलन के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे सभी पर्यटकों को निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम के लाचेन में भूस्खलन के कारण फंसे सभी पर्यटकों को रविवार को वहां से निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 27 अप्रैल उत्तरी सिक्किम के लाचेन में भूस्खलन के कारण फंसे सभी पर्यटकों को रविवार को वहां से निकाल लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लगभग 600 पर्यटक 126 वाहनों से लाचेन से डोंगखा ला होते हुए लाचुंग के लिए रवाना हुए।

उन्होंने कहा कि अधिकतर वाहन चुंगथांग को पार कर चुके हैं और सांगकालांग बेली पुल होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

इस सप्ताह के प्रारंभ में उत्तरी सिक्किम में मंगन जिले के चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन कस्बों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से लगभग 3,000 पर्यटक फंस गए थे क्योंकि क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया था।

चुंगथांग में सैकड़ों पर्यटकों ने एक गुरुद्वारे में शरण ली थी, जबकि अन्य लोग होटलों, होमस्टे और अन्य स्थानों पर कई दिनों तक रुके रहे। जिला प्रशासन बीआरओ की मदद से सड़कों की मरम्मत और वाहनों की आवाजाही के लिए बहाली के काम में जुट गया।

मंगन के जिलाधिकारी अनंत जैन और अन्य अधिकारियों ने वहां से पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया। इसके तहत शुक्रवार को चुंगथांग से लगभग 1,100 पर्यटकों को, शनिवार को लाचुंग से 1,200 पर्यटकों को और रविवार को लाचेन से 600 पर्यटकों को वहां से निकाला गया।

जिला प्रशासन ने फिलहाल पर्यटक वाहनों के लिए परमिट जारी करना बंद कर दिया है और ‘टूर ऑपरेटरों’ से अगले आदेश तक पर्यटकों को न लाने की अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट