देश की खबरें | बेंगलुरू में दूसरी पत्नी की हत्या कर बिहार भागा; कुछ ही दिन में कर ली तीसरी शादी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बेंगलुरू में दूसरी पत्नी की हत्या कर बिहार भागा; कुछ ही दिन में कर ली तीसरी शादी

बेंगलुरु, छह दिसंबर बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से पेंटर का काम करने वाले आरोपी मोहम्मद नसीम(39) को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर को सरजापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस के अनुसार, नसीम और उसकी दूसरी पत्नी रुमेश खातून (22) अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे तथा उनके बीच तनावपूर्ण संबंध थे। उसे अपनी पत्नी पर शक था और कुछ निजी मुद्दों के कारण उसने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रुमेश की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नसीम ने उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और शव को नाले में फेंक दिया।

अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने छह बच्चों के साथ अपने मूल स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक सप्ताह बाद उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय लोगों ने इलाके में नाले से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। बाद में महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान शव की पहचान होने के बाद सामने आया कि मृतक महिला का पति लापता है और वह अपने छह बच्चों के साथ भाग गया है। नसीम की पहली शादी से उसके चार बच्चे और खातून के साथ उसकी दूसरी शादी से दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन ‘लोकेशन’ का उपयोग करते हुए जांचकर्ताओं ने आरोपी को मुजफ्फरपुर में पाया। वहां पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले आरोपी ने तीसरी शादी कर ली।

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के सिलसिले में उसे पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

New Zealand Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

14 March 2025 Rashifal: आज के दिन जन्मदिन मनाने वालों की राशि, शुभ रंग और अंक के साथ ही उपाय

Holi 2025 Messages: हैप्पी होली! दोस्तों-रिश्तेदारों संग शेयर करें शरारत भरे ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings

Stock Market Holiday: आज होली के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

\