देश की खबरें | जुलाई के बाद अगस्त में भी सामान्य से कम बारिश : आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगस्त में अब तक 26 प्रतिशत कम वर्षा होने और लगातार दो महीने में कम बारिश से इस साल मॉनसून की बारिश के औसत से नीचे रहने की आशंका है।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त अगस्त में अब तक 26 प्रतिशत कम वर्षा होने और लगातार दो महीने में कम बारिश से इस साल मॉनसून की बारिश के औसत से नीचे रहने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में बारिश सामान्य से सात फीसदी कम रही। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया, ‘‘अगस्त में कल (28 अगस्त) तक बारिश में 26 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।’’ बारिश में यह कमी उत्तर और मध्य भारत में दर्ज की गई है। जून में 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि आईएमडी जल्द ही सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी करेगा।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के एक जून से 30 सितंबर तक चार महीने के मौसम में लगातार दो महीनों में बारिश की कमी से इस साल सामान्य से कम मॉनसूनी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने पूर्व में इस साल सामान्य मॉनसून का अनुमान जताया था। मौसम का अनुमान जताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने इस साल के अपने पूर्वानुमान को घटाकर ‘‘सामान्य से कम’’ मॉनसून श्रेणी का कर दिया है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक एक जून से 28 अगस्त के बीच देश में 10 फीसदी कम बारिश हुई। आईएमडी ने अगस्त के लिए सामान्य वर्षा (दीर्घकालिक औसत का 94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया था, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्वानुमान सही नहीं होगा।

आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 2021 के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मौसम के दूसरे हिस्से (अगस्त से सितंबर) के दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य रहने की संभावना है।

कृषि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चला है कि कुछ राज्यों में कम बारिश के कारण 2021-22 के खरीफ मौसम में धान की खेती का रकबा 1.23 प्रतिशत घटकर 388.56 लाख हेक्टेयर रह गया है।

आईएमडी के देश के विभिन्न हिस्सों को कवर करने वाले चार संभाग हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इस क्षेत्र में उत्तर भारतीय मैदानी इलाके और पर्वतीय राज्य आते हैं।

मध्य भारत संभाग में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस क्षेत्र में गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र शामिल हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर संभाग में वर्षा में आठ प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि दक्षिणी राज्यों को कवर करने वाले दक्षिण संभाग में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज