देश की खबरें | त्रिपुरा सरकार में शामिल होने के बाद टिपरा मोथा ने कहा, 'ग्रेटर टिपरालैंड की मांग नहीं छो़ड़ेंगे'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में शामिल हुई टिपरा मोथा पार्टी ने कहा कि वे त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को अलग कर एक अलग 'ग्रेटर टिपरालैंड' राज्य बनाने की अपनी मांग नहीं छोड़ेंगे।

अगरतला, सात मार्च त्रिपुरा में बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार में शामिल हुई टिपरा मोथा पार्टी ने कहा कि वे त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को अलग कर एक अलग 'ग्रेटर टिपरालैंड' राज्य बनाने की अपनी मांग नहीं छोड़ेंगे।

टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा नीत सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

नयी दिल्ली में टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी अपने 'लक्ष्य' की ओर बढ़ेगी। 'ग्रेटर टिपरालैंड' के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग में कोई बदलाव नहीं होगा।

देबबर्मा ने कहा, ''हम अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।''

यह पूछने पर कि क्या सरकार में शामिल होने के बाद भी वे अपनी मांग के लिए आंदोलन कर पाएंगे, उन्होंने कहा, ''बेशक, हम आंदोलन कर सकते हैं। आंदोलनों में हिस्सा लेने के दौरान केंद्रीय मंत्रियों के गिरफ्तार होने के कई उदाहरण हैं। हम सरकार में रहते हुए भी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ेंगे।''

पार्टी प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने कहा, ''जो लोग मंत्री बन गए हैं, वे काम करने की शैली नहीं बदल सकते। उन्हें अपनी मांगें मंत्रिमंडल में भी उठानी होंगी। जो बाहर होगा वह अंदर भी होगा। हम अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में भी बात करेंगे।''

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ''हम सभी शांति चाहते हैं। बहुत जल्द नये मंत्रियों को विभाग सौंप दिये जाएंगे।''

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल नल्लू इंद्रसेना रेड्डी ने टिपरा मोथा के विधायकों को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा और सत्तारूढ़ दलों के कई नेता उपस्थित थे।

इससे पहले अनिमेष देबबर्मा ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सदन के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन को सौंपा।

देबबर्मा ने कहा, ''60 सदस्यीय विधानसभा में टिपरा मोथा के 13 विधायक हैं। आज (बृहस्पतिवार को), टिपरा मोथा भाजपा के सहयोगी के रूप में सरकार का हिस्सा बन गई और उसे दो मंत्री पद दिये गए हैं।''

इन दो नयी नियुक्तियों के साथ राज्य में अब मुख्यमंत्री माणिक साहा सहित 11 मंत्री हो गये हैं। नियमों के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी