देश की खबरें | चार महीने के बाद पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध मंदिर के कपाट सोमवार की सुबह करीब चार महीने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

पुरी, 23 अगस्त ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ के प्रसिद्ध मंदिर के कपाट सोमवार की सुबह करीब चार महीने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

इस साल 24 अप्रैल से बंद मंदिर के कपाट सोमवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खुलने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े देखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि मंदिर सप्ताहांत में आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा क्योंकि इस दिन मंदिर परिसर को रोगाणु मुक्त करने का कार्य किया जाएग।

अधिसूचना के मुताबिक पुरी के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश करने से पहले पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र या अधिकतम 96 घंटे पहले कराए गए आरटी-पीसीआर जांच में निगेटिव आने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ से बचने के लिए मंदिर को जन्माष्टमी सहित सभी त्योहारों पर बंद रखने का फैसला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड