देश की खबरें | बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद महिला ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव जिले की सदर कोतवाली इलाके के पटकापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने कथित रूप से ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्नाव (उप्र), 19 मई उन्नाव जिले की सदर कोतवाली इलाके के पटकापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने कथित रूप से ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जहर दिये जाने से महिला के छोटे बेटे की भी मौत हो गई जबकि बड़े बेटे का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जेठ, जेठानी समेत चार लोगों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सोनम सिंह ने बताया कि शनिवार रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पटकापुर की निवासी सोमवती (32) ने अपने दो बच्चों को विषैला पदार्थ खिलाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सोमवती के छोटे बेटे नौ वर्षीय सुधीर की मौत हो गई जबकि बड़े बेटे अंश (12) का उपचार किया जा रहा है।

मृतका का मायका बिहार थाना क्षेत्र के चिकंदरपुर गांव का है। यहां रहने वाले शिव शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने लगभग 13 साल पहले अपनी बेटी सोमवती का विवाह पटकापुर गांव निवासी मोतीलाल के बेटे संतकुमार के साथ किया था।

शिकायत में कहा गया है कि चार माह पहले बीमारी के चलते दामाद संत कुमार की मौत हो गयी थी, तभी से सोमवती को उसके जेठ और जेठानी झगड़ा करके प्रताड़ित करते थे इसी वजह से शनिवार रात सोमवती ने अपने दोनो बेटों को जहरीला पदार्थ देकर खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट