Delhi: शराब पीने के बाद दो सहेलियों में कहासुनी, चाकू घोंपकर एक ने दूसरी की जान ली

दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया.

(Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 30 मई: दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया. दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया. यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh: एक महिला ने घर पर किया अपने पति का दाह संस्कार

पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि आरोपी सपना समारोहों में वेटर के तौर पर काम करती थी. वह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है. पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब सात बजे घटना के बारे में जानकारी मिली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को 35 वर्षीय रानी का खून से लथपथ शव मिला और सपना भी वहां मौजूद थी.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सपना टूट गई और उसने अपराध स्वीकार कर लिया. अधिकारी ने कहा कि सपना ने पुलिस को बताया कि वह और रानी मजनूं का टीला में किराए के फ्लैट में रहती थीं. रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी.

उन्होंने कहा कि सोमवार रात सपना और रानी अपने दोस्तों के साथ मजनूं का टीला में अपनी दोस्त नेहा के घर पर रात एक बजे तक चली डिनर पार्टी में शामिल रहीं। सपना और रानी ने शराबी पी रखी थी और उनके बीच झगड़ा हो गया. पार्टी के बाद वे दोनों फ्लैट पर लौटीं और शराब पीती रहीं। रात करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान सपना ने चाकू से रानी के सीने पर वार किया.

सपना ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसके मृत पिता को गाली दी थी, जिसकी वजह से उसने रानी पर हमला किया. पुलिस ने कहा कि रानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “एफएसएल और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

हमने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच के आधार पर आरोपी सपना को गिरफ्तार किया गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं.” पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड