देश की खबरें | महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन को लेकर दिल्ली के बाद अब मुंबई पर टिकीं निगाहें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस शुक्रवार को नयी दिल्ली से मुंबई लौट आए। इससे पहले दोनों नेताओं और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

मुंबई, 29 नवंबर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस शुक्रवार को नयी दिल्ली से मुंबई लौट आए। इससे पहले दोनों नेताओं और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने शाह से हुई बातचीत को सार्थक और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक शुक्रवार को मुंबई में होगी।

सूत्रों ने कहा कि आज शाम को बैठक होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल कुछ भी निर्धारित नहीं है।

अजित पवार के दोपहर को मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा को भी विधायक दल की बैठक बुलानी है।

शिंदे, फडणवीस और पवार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की थी।

शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, “हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बारे में) फैसला लेंगे। हमने चर्चाएं की हैं और बातचीत जारी रहेगी। अंतिम फैसले के बारे में आपको बता दिया जाएगा। ” शिंदे ने कहा है कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व शाह के फैसले का पालन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड