खेल की खबरें | जापान को हराकर अमेरिका फाइनल में, पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने गुरुवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्व एशियाड चैम्पियन जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में प्रवेश किया और पेरिस ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित किया।

रांची, 18 जनवरी अमेरिका ने गुरुवार को यहां पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्व एशियाड चैम्पियन जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में प्रवेश किया और पेरिस ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित किया।

जापान ने अमिरू शिमाडा के 38वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन फिर अमेरिका ने एशले होफमैन (52वें मिनट) और एबिगेल टैमर (55वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से अंत में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की।

अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया क्योंकि इस टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम इस साल के अंत में होने वाले महासमर में जगह बनायेंगी।

जापान ने शुरू से ही आक्रामक हॉकी खेली जिससे उसे दूसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल गया लेकिन टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी।

अमेरिका ने कई बार सर्कल के अंदर सेंध लगायी लेकिन जापानी रक्षापंक्ति अडिग रही।

अमेरिका को 11वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और जापानी गोलकीपर एका नाकामुरा ने इसे नाकाम कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी जापान ने आक्रामक खेल जारी रखा और 17वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोशिश करती रहीं, पर कोई गोल नहीं हुआ।

एक गोल से पिछड़ रही अमेरिका ने अंतिम क्वार्टर में जापानी डिफेंस पर दबाव बनाया और उसकी योजना कारगर रही। उसने दो मिनट के अंदर दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर इन्हें गोल में बदलकर जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में अभी तक अमेरिका को हार का सामना नहीं करना पड़ा है और इस जीत से उसने पेरिस का टिकट कटाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट