खेल की खबरें | डिसिल्वा के बाद स्पिनरों ने दिखाया जलवा, श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम के बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज के सामने मुश्किल लक्ष्य रखने वाले श्रीलंका ने लसिथ इम्बुलदेनिया और रमेश मेंडिस के पांच-पांच विकेट की मदद से शुक्रवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 164 रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

गॉल, तीन दिसंबर मध्यक्रम के बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा के नाबाद शतक से वेस्टइंडीज के सामने मुश्किल लक्ष्य रखने वाले श्रीलंका ने लसिथ इम्बुलदेनिया और रमेश मेंडिस के पांच-पांच विकेट की मदद से शुक्रवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में 164 रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

मैन ऑफ द मैच डिसिल्वा ने नाबाद 155 रन बनाये जिससे श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 345 रन पर समाप्त घोषित करके वेस्टइंडीज के सामने 297 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 65 रन था लेकिन आखिर में उसकी टीम 132 रन पर आउट हो गयी।

वेस्टइंडीज के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें नक्रुमाह बोनर ने 44 और जरमाइन ब्लैकवुड ने 36 रन बनाये। बायें हाथ के स्पिनर इम्बुलदेनिया ने 35 रन देकर और ऑफ स्पिनर मेंडिस ने 65 रन देकर पांच-पांच विकेट लिये।

मेंडिस ने पहली पारी में 70 रन देकर छह विकेट लिये थे। इस तरह से उन्होंने मैच में 11 विकेट लिये। उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पायी थी। उसका स्कोर एक समय दो विकेट पर 166 रन था लेकिन उसकी पूरी टीम 253 रन पर आउट हो गयी और उसे 49 रन की बढ़त हासिल हुई थी। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 204 रन बनाये थे।

श्रीलंका ने गॉल में ही खेले गये पहले टेस्ट मैच में 187 रन से जीत दर्ज की थी। यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थी जिसमें श्रीलंका ने 24 अंक हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\