देश की खबरें | ममता पर ‘हमले’ के बाद तृणमूल कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम टाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है। पार्टी के नेताओं ने इस बारे में बताया।

कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम टाल दिया है। पार्टी के नेताओं ने इस बारे में बताया।

पार्टी अध्यक्ष बनर्जी द्वारा कालीघाट में अपने आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर को घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम था।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। ममता बनर्जी के ठीक होने और घर वापस आने के बाद इसे जारी किया जाएगा। हमारा घोषणापत्र तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में इसे जारी करने का सवाल ही नहीं उठता।’’

ममता बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के बायें पैर के टखने तथा पांव की हड्डियों में गंभीर चोट आयी हैं और उनके दायें कंधे, हाथ तथा गले पर भी चोट लगी है और उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने की वजह से उनको चोट लगी है।

बनर्जी ने पांच मार्च को पार्टी के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से मतदान शुरू होगा। मतगणना दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now