देश की खबरें | पिता के साथ बहस के बाद नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने हॉस्टल की इमारत से कूद कर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रही बिहार की रहने वाली 17 साल एक लड़की ने शनिवार की सुबह यहां अपने छात्रावास की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा, 15 जनवरी राजस्थान के कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रही बिहार की रहने वाली 17 साल एक लड़की ने शनिवार की सुबह यहां अपने छात्रावास की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली छात्रा की पहचान शिखा यादव के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि शिखा की उसके पिता के साथ किताबों और अन्य अध्ययन सामग्री को लेकर बहस हुयी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया ।

उन्होंने बताया कि शिखा के पिता शुक्रवार को बेटी को अपने साथ घर ले जाने के लिए कोटा पहुंचे थे क्योंकि हालिया कोरोना वायरस दिशानिर्देशों के अनुपालन में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में प्रत्यक्ष कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

कुन्हारी पुलिस थाने के एसएचओ गंगा सहाय शर्मा के अनुसार, पिता उसकी सभी किताबों और अध्ययन सामग्री को पैक कर रहे थे, जिसका शिखा ने विरोध किया, क्योंकि उसकी प्रतिबंधों को वापस लिये जाने के बाद कोटा लौटने की इच्छा थी ।

उन्होंने बताया कि वह अचानक छठी मंजिल पर चढ़ गई और बालकनी से नीचे कूद गई।

एसएचओ ने कहा कि लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की ने पिता के साथ बहस के बाद गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठाया।

एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया और मामले की आगे की जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\