देश की खबरें | बहस के बाद बेटे ने पिता की कुदाल से हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बहस के बाद अपने पिता की कथित रूप से कुदाल से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 28 मार्च जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बहस के बाद अपने पिता की कथित रूप से कुदाल से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया, "बुधवार रात हरबंस नगर कॉलोनी में गोलू (30) ने घर में अपने पिता अरविंद (50) की हत्या कर दी।"

अधिकारी ने कहा, " पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और उसने अपने पिता की हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। गोलू ने अपने पिता को फावड़े से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। अरविंद और गोलू दोनों दिहाड़ी मजदूर थे।"

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रात भर शव के साथ घर में ही रहा।

सिंह ने कहा, "बृहस्पतिवार सुबह गोलू ने अपने पड़ोसियों को बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है। वह पड़ोसियों के साथ पिता को अस्पताल भी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस के अनुसार बाद में पूछताछ के दौरान गोलू ने सच्चाई बता दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गोलू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड