देश की खबरें | झारखंड में झगड़े के बाद पति ने पत्नी और नाबालिग बेटे की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर में झगड़ा होने के बाद पति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की सोमवार को हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरायकेला (झारखंड), 31 मार्च झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक घर में झगड़ा होने के बाद पति ने अपनी पत्नी और पांच साल के बेटे की सोमवार को हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कपाली पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रविवारी सिंह (35) और उनके पांच साल के बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि महिला और उसका पति अक्सर शराब पीकर झगड़ते थे। अधिकारी ने सोमवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर आदिवासी व्यक्ति ने धारदार हथियार उठाया और अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट