देश की खबरें | वर्ष 2014 के बाद देश में बड़ा बदलाव आया क्योंकि गठबंधन युग समाप्त हुआ: उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि देश ने 2014 के बाद एक ‘‘बड़ा बदलाव’’ देखा है क्योंकि उसे एक ऐसी सरकार मिली है जहां तीन दशकों के गठबंधन शासन के बाद एक ही पार्टी के पास बहुमत है।

नागपुर (महाराष्ट्र), चार अगस्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि देश ने 2014 के बाद एक ‘‘बड़ा बदलाव’’ देखा है क्योंकि उसे एक ऐसी सरकार मिली है जहां तीन दशकों के गठबंधन शासन के बाद एक ही पार्टी के पास बहुमत है।

वह यहां भारतीय राजस्व सेवा के 76वें बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं और राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी) में ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

हाल में संसद द्वारा पारित मध्यस्थता विधेयक 2021 की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे समाज के एक बड़े वर्ग को मदद मिलेगी जो कमजोर है।

उन्होंने कहा कि संसद ने 40 से अधिक अधिनियमों में संशोधन किया और उनमें से जेल की सजा का प्रावधान हटा दिया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ये बदलाव... बहुत पहले हो जाने चाहिए थे। लेकिन अब हम सही रास्ते पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि संकट हमेशा एक अवसर प्रदान करता है और जब कोई चुनौती का डटकर सामना करता है तो वह भी एक अवसर बन जाता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बड़ा बदलाव क्यों आया? बड़ा बदलाव इसलिए आया क्योंकि तीस साल से देश अनिश्चितता और गठबंधन शासन के खतरों को देख रहा था। लेकिन 2014 में देश को एक ही पार्टी की सरकार मिली (लोकसभा में अपने दम पर बहुमत वाली एक पार्टी की सरकार) और 2019 में वही पार्टी फिर से शासन में आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\