पूर्वोत्तर के राज्यों से आफ्सपा हटाया जाए: अगाथा संगमा

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सांसद अगाथा संगमा ने नगालैंड में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 लोगों के मारे जाने की घटना का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफ्सपा) हटाया जाना चाहिए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 7 दिसंबर : नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सांसद अगाथा संगमा ने नगालैंड में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 14 लोगों के मारे जाने की घटना का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (आफ्सपा) हटाया जाना चाहिए. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेघालय से लोकसभा सदस्य अगाथा संगमा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि निर्दोष लोगों को आफ्सपा की वजह से जान गंवानी पड़ी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भाजपा की सहयोगी एनपीपी की नेता ने पूर्वोत्तर में पहले की कुछ घटनाओं का उल्लेख किया और कहा, ‘‘कई नेताओं ने यह मुद्दा उठाया है. अब समय आ गया है कि आफ्सपा को हटाया जाए.’’

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सीमा पर चीन की आक्रामकता का मुद्दा शून्यकाल में उठाया. उन्होंने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन ने हमारी सीमा के भीतर गांव बना लिए हैं और पूर्वी लद्दाख में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार से आग्रह है कि इस विषय पर सदन में चर्चा कराए औेर वास्तविक स्थिति सदन के समक्ष रखे. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नीट-पीजी की काउंसलिंग में विलंब के खिलाफ चिकित्सकों की हड़ताल का मुद्दा शून्यकाल में उठाया और कहा कि सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए. यह भी पढ़ें : Delhi: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कर दी तीन महीने के बच्चे की हत्या; गिरफ्तार

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने नीति आयोग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गरीबी सूचकांक में बिहार सबसे नीचे है, तमिलनाडु सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि बिहार काफी पिछड़ा गया है. देश तब तक नहीं बढ़ सकता है जब तक बिहार आगे नहीं बढ़ पाएगा. रूडी ने कहा कि बिहार की इस स्थिति को लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए. भाजपा के सुशील कुमार सिंह और ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के टी एन प्रतापन, एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल और कई अन्य सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दे उठाए.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड