खेल की खबरें | अफरीदी की श्रीलंका की फ्लाइट छूटी, अपनी टीम के एलपीएल के दो मैच में नहीं खेलना तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के हरफनमौला शाहिद अफरीदी की सोमवार को श्रीलंका की फ्लाइट छूट गयी जिससे वह शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी गॉल ग्लैडिएटर्स के कम से कम पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं हो पायेंगे।

लाहौर, 23 नवंबर पाकिस्तान के हरफनमौला शाहिद अफरीदी की सोमवार को श्रीलंका की फ्लाइट छूट गयी जिससे वह शुरूआती लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी गॉल ग्लैडिएटर्स के कम से कम पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं हो पायेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया जिससे टूर्नामेंट के आयोजकों की परेशानी और बढ़ गयी क्योंकि पहले ही कई बड़े खिलाड़ी इससे हट गये हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आज सुबह कोलंबो की फ्लाइट छूट गयी। चिंता की कोई बात नहीं, मैं जल्द ही एलपीएल में गॉल ग्लैडिएटर्स की ओर से हिस्सा लेने के लिये पहुंच जाऊंगा। जल्द ही टीम के साथियों के साथ जुड़ने के लिये तैयार हूं। ’’

गॉल ग्लैडिएटर्स को अपना पहला मैच 27 नवंबर को जाफना स्टैलियंस के खिलाफ खेलना था जबकि उसे दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 28 और 30 नवंबर को खेलना है।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

अफरीदी को गॉल ग्लैडिएटर्स का कप्तान बनाया गया था क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद क्रमश: तैयारियों की कमी और राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हो पाये थे।

अफरीदी की अनुपस्थिति में उप कप्तान भानुका राजपक्षे पहले कुछ मैचों में ग्लैडिएटर्स की कप्तानी कर सकते हैं।

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now