कोलकाता में नहीं खेल पाने से दुखी है अफगानिस्तान की फुटबाल टीम

अमीरी ने अफगानिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से 2005 में पदार्पण किया तथा तब से वह भारत के खिलाफ कई मुकाबलों का हिस्सा रहे। इनमें पिछले साल नवंबर में खेला गया फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफाईंग मैच भी शामिल है। यह मैच 1-1 से बराबर छूटा था।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान जोहिब इस्लाम अमीरी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण कोलकाता में फीफा विश्व कप क्वालीफायर का मैच नहीं खेल पाने से उनकी टीम बेहद निराश है।

अमीरी ने अफगानिस्तान की सीनियर टीम की तरफ से 2005 में पदार्पण किया तथा तब से वह भारत के खिलाफ कई मुकाबलों का हिस्सा रहे। इनमें पिछले साल नवंबर में खेला गया फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफाईंग मैच भी शामिल है। यह मैच 1-1 से बराबर छूटा था।

अमीरी ने कहा, ‘‘भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के लिये जब कोलकाता को मैच स्थल चुना गया तो हम काफी उत्साहित थे। जैसे ही घोषणा हुई सभी खिलाड़ी मुझसे पूछने लगे कि कोलकाता में खेलने के मायने क्या हैं।’’

उन्होंने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से कहा, ‘‘मैं उनसे कह रहा था कि वह फुटबाल खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक है। मैदान बेहतरीन है और स्टेडियम खचाखच भरा रहता है जो इसे यादगार बना देता है। ’’

अमीरी ने कहा, ‘‘हमारी तरफ से हर तरह की तैयारी हो रखी थी और हम भारत आने को लेकर उत्साहित थे। दुर्भाग्य से मैच स्थगित हो गया। इससे हमारा दिल टूट गया। ’’

आईलीग में गोकुलम केरला की तरफ से खेलने वाले अमीरी ने कहा कि मैच का कार्यक्रम फिर से तय होने के बाद वे भारत में खेलने के लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के अपने मित्रों से फिर से मिलने और उनका सामना करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि भारत मेरा दूसरा घर है। मैंने अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में बिताया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान