विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के दूत ने पाकिस्तानी हवाई हमलों को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन के प्रभारी ने इस महीने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार व खोस्त प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर यहां एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सीमा पार से पाकिस्तानी सेना के हमले ''निंदनीय'' हैं और इस तरह के उल्लंघनों से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा और अधिक अस्थिर होगी।

संयुक्त राष्ट्र, 30 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन के प्रभारी ने इस महीने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार व खोस्त प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों को लेकर यहां एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सीमा पार से पाकिस्तानी सेना के हमले ''निंदनीय'' हैं और इस तरह के उल्लंघनों से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा और अधिक अस्थिर होगी।

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन के प्रभारी नसीर अहमद फाइक ने अप्रैल महीने के लिये सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ब्रिटेन को पत्र लिखा कि अफगानिस्तान में पाकिस्तानी बलों के हवाई हमले अफगानिस्तान की ''क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ आक्रमण'' है।

उन्होंने कहा कि ये हवाई हमले अंतर्राष्ट्रीय कानूनों, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांत, संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का घोर उल्लंघन हैं।

फाइक ने अपने ''शिकायत पत्र'' को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक आधिकारिक दस्तावेज के रूप में वितरित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा सीमा पार से गोलाबारी, सैन्य चौकियों के निर्माण और अफगानिस्तान की धरती के अंदर बाड़बंदी के जरिए एक दशक से अफगानिस्तान के क्षेत्र का लगातार उल्लंघन चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमा पार से हो रही गोलाबारी के कारण नागरिक हताहत और विस्थापित हुए हैं, सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, जो विशेष रूप से बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने लिखा, ''ये कृत्य निंदनीय हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए। इन उल्लंघनों के जारी रहने से दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ेगा और यह अफगानिस्तान और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा को और अस्थिर करेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\