खेल की खबरें | अफगानिस्तान ने श्रीलंका की पारी को 105 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फजलहक फारुकी (11 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के मुख्य चरण के शुरूआती मुकाबले में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया।

दुबई, 27 अगस्त फजलहक फारुकी (11 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के मुख्य चरण के शुरूआती मुकाबले में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी को 19.4 ओवर में 105 रन पर समेट दिया।

श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने 38 और चमिका करुणारत्ने ने 31 रन का योगदान दिया। राजपक्षे ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि करुणारत्ने ने 38 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

अफगानिस्तान के लिए कप्तान मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने दो-दो जबकि नवीन उल हक ने एक विकेट लिया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद फारूकी ने पहले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कुसल मेंडिस (दो) और चरिथ असलंका (शून्य) को पगबाधा कर अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत दिलायी।

दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये नवीन उल हक ने पथुम निसंका (तीन) को विकेटकीपर रहमानउल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराकर अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलायी।

इसके बाद फारुकी ने मेडन ओवर डाला जिससे तीन ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर तीन विकेट पर पांच रन था।

भानुका राजपक्षे ने चौथे ओवर में नवीन के खिलाफ छक्का तो वही दनुष्का गुणतिलका ने चौका जड़कर दबाव कम किया। दोनों ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में अजमतउल्लाह ओमरजाई के खिलाफ दो-दो चौके लगाकर ओवर से 20 रन बटोरे। इससे छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन हो गया।

दोनों की खतरनाक होती जोड़ी को मुजीब उर रहमान ने आठवें ओवर में गुणतिलका को आउट कर तोड़ा। उन्होंने 17 गेंद में 17 रन बनाने के साथ राजपक्षे के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की।

मुजीब ने पारी के 10वें ओवर में वनिंदु हसरंगा (दो रन) को कप्तान मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया तो वही नबी ने अगले ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका को खाता खोले बगैर चलता किया।

शानदार बल्लेबाजी कर रहे राजपक्षे और महीश तीक्षना (शून्य) 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर रन आउट हो गये। ओवर थ्रो पर रन चुराने की कोशिश कर रहे राजपक्षे को नबी ने रनआउट किया। तीक्षना को नवीन उल हक के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने पवेलियन की राह दिखायी।

नबी ने इसके बाद अपने स्पैल की आखिरी गेंद पर मथीश पथिराना (पांच) को आउट कर अफगानिस्तान को 15वें ओवर में 75 रन पर नौवीं सफलता दिला दी।

करुणारत्ने ने हालांकि इसके बाद 11वें क्रम के बल्लेबाज दिलशान मदुशंका (नाबाद एक) के साथ 30 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। वह पारी के आखिरी ओवर में फारुकी का तीसरा शिकार बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स