खेल की खबरें | अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 3-0 की जीत के बाद टी20 श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।

अफगानिस्तान ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 3-0 की जीत के बाद टी20 श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।

बायें हाथ के युवा स्पिनर नूर अहमद ने अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में 10 रन देकर चार विकेट झटककर अपनी टीम को तीसरे टी20 में जीत दिलायी।

अफगानिस्तान के आठ विकेट पर 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को 17 वर्षीय अहमद ने नौ विकेट पर 90 रन पर रोक दिया।

जिम्बाब्वे को पिछले महीने नामीबिया जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टी20 श्रृंखला में हार मिली थी।

इसके साथ ही घोषणा की गयी कि पूर्व कप्तान डेव ह्यूटन जिम्बाब्वे के कोच के तौर पर लालचंद राजपूत की जगह लेंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने कोचिंग दल में फेरबदल किया है जिसमें राजपूत को तकनीकी निदेशक की भूमिका दी गयी है।

मंगलवार को आपात बोर्ड की बैठक में ये बदलाव किये गये। राजपूत को 2018 में जिम्बाब्वे का कोच नियुक्त किया गया था और उनका अनुबंध 2021 में बढ़ाया गया था। लेकिन जिम्बाब्वे की टीम का तीनों प्रारूप में खराब प्रदर्शन जारी रहा और अफगानिस्तान की जीत के बाद उन्हें आखिर में हटा दिया गया।

अफगानिस्तान ने कप्तान मोहम्मद नबी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने आठ विकेट पर 125 रन बनाये जो काफी कम स्कोर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज