देश की खबरें | एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर्स: भारत, यूएई, मालदीव और चीन एक ग्रुप में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत को अगले साल कतर में होने वाले एएफसी अंडर 23 एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वालीफायर्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मालदीव और चीन के साथ ग्रुप जी में रखा गया है।

नयी दिल्ली, 25 मई भारत को अगले साल कतर में होने वाले एएफसी अंडर 23 एशियाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वालीफायर्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मालदीव और चीन के साथ ग्रुप जी में रखा गया है।

टूर्नामेंट के आधिकारिक ड्रॉ एएफसी के कुआलालंपुर स्थित मुख्यालय में गुरुवार को डाले गए। ग्रुप जी के मैच छह से 12 सितंबर के बीच चीन में खेले जाएंगे।

क्वालीफायर्स में कुल 43 टीमें भाग लेंगी जिन्हें 11 ग्रुप में बांटा गया है। इनमें 10 ग्रुप में चार चार जबकि एक ग्रुप में तीन टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप के मैच एक ही आयोजन स्थल पर राउंड रोबिन आधार पर खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीम तथा दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीम अंडर 23 एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

कतर को मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश दिया गया है। टूर्नामेंट अगले साल 15 अप्रैल से तीन मई के बीच खेला जाएगा।

एएफसी अंडर 23 एशियाई कप पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफायर का भी काम करेगा। इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी जबकि चौथी टीम प्लेऑफ में खेलेगी।

भारत एएफसी अंडर 23 एशियाई क्वालीफायर्स में अपना पहला मैच छह सितंबर को मालदीव से खेलेगा। इसके बाद वह नौ सितंबर को चीन और 12 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात का सामना करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\