देश की खबरें | अधिवक्ता विधेयक चर्चा तीन अंतिम लोस

प्रेमचंद्रन ने कहा कि कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कुछ प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें सुरक्षा देने की जरूरत है।

उनका कहना था कि कुछ सरकारी नौकरियों में कानून की डिग्री की अनिवार्यता होनी चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कानूनी पेशे को चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए।

चौधरी का कहना था कि विधि सहायता की प्रक्रिया को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि गरीबों को राहत मिल सके।

जनता दल (यूनाइटेड) के गिरधारी यादव ने कहा कि वकीलों का शुल्क तय होना चाहिए।

कुछ अन्य सदस्यों ने भी विधेयक पर चर्चा में भाग लिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)