देश की खबरें | अधिवक्ता सोमशेखर सुंदरेसन ने बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिवक्ता सोमशेखर सुंदरेसन ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

मुंबई, 28 नवंबर अधिवक्ता सोमशेखर सुंदरेसन ने मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम द्वारा 11 महीने पहले सुंदरेसन के नाम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने 23 नवंबर को उन्हें उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया था।

बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय ने सुंदरेसन को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई।

अक्टूबर 2021 में बंबई उच्च न्यायालय के कोलेजियम ने न्यायाधीश के तौर पर सुंदरेसन के नाम की सिफारिश की थी। इसके बाद उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने भी फरवरी 2022 में उनके नाम की सिफारिश की थी।

नवंबर 2022 में केंद्र सरकार ने सुंदरेसन की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार का अनुरोध करते हुए कहा था कि ‘‘उन्होंने कई मामलों पर सोशल मीडिया में अपने विचार व्यक्त किए हैं जो अदालतों के समक्ष विचार का विषय हैं।’’

उच्चतम न्यायालय कोलेजियम ने इस साल जनवरी में सुंदरेसन को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की अपनी सिफारिश दोहराई और कहा कि सोशल मीडिया पर व्यक्त किए गए उम्मीदवार (सुंदरेसन) के विचार से इस बात का अनुमान लगाने का कोई आधार नहीं है कि वह पक्षपातपूर्ण थे।

केंद्र सरकार ने 23 नवंबर को उनके नाम को मंजूरी दे दी और उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।

वर्तमान में बंबई उच्च न्यायालय में 94 न्यायाधीशों की स्वीकृत क्षमता के मुकाबले 68 न्यायाधीश कार्यरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी