जरुरी जानकारी | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार भारत के साथ व्यापार फिर खोलने के पक्ष में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने भारत के साथ व्यापार फिर खोलने की वकालत की है।

लाहौर, 21 फरवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने भारत के साथ व्यापार फिर खोलने की वकालत की है।

भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार अगस्त, 2019 से निलंबित है।

‘डॉन न्यूज’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दाऊद ने कहा कि आज भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत है।

दाऊद ने कहा, ‘‘जहां तक वाणिज्य मंत्रालय का सवाल है, हम भारत के साथ व्यापार चाहते हैं। जहां तक मेरे रुख का सवाल है, हम भारत के साथ व्यापार खोलना चाहते हैं।’’

दाऊद कपड़ा, उद्योग, उत्पादन और निवेश पर प्रधानमंत्री के सलाहकार हैं।

खबरों में दाऊद के हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत के साथ व्यापार सभी के लिए फायदेमंद है। विशेषरूप से पाकिस्तान के लिए। मैं इसके समर्थन में हूं।’’

दाऊद के इस बयान के बाद पाकिस्तान-भारत द्विपक्षीय व्यापार संबंधों के आंशिक रूप से फिर खुलने की संभावना बनी है। पांच अगस्त, 2019 को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद दोनों देशों के व्यापारिक संबंध निलंबित हैं।

मार्च, 2021 में पाकिस्तान आर्थिक समन्वय समिति ने भारत से चीनी और कपास के आयात पर प्रतिबंध हटा दिया था। हालांकि, इस फैसले को तत्काल वापस ले लिया गया था क्योंकि इसपर पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने सभी हितधारकों से विचार-विमर्श नहीं किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड